{"_id":"6a621e664d2153ed81017f3a","slug":"awareness-camp-in-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164215-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक नुकसान की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक नुकसान की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंडालवीं कॉलेज में नशा मुक्ति एवं जागरूकता पर व्याख्यान आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में वीरवार को नशा मुक्ति एवं जागरूकता विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समान अवसर प्रकोष्ठ नशा निवारण समिति के सहयोग से आयोजित किया गया।
इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी और भराड़ी थाना प्रभारी बलबीर सिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रविंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत कर किया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने छात्रों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस के नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्रों से इस अभियान में सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों और सजा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।