सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bikers are flouting traffic rules

Bilaspur News: बाइकर्स उड़ा रहे यातायात के नियमों की धज्जियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bikers are flouting traffic rules
घुमारवीं में बिना हेलमेट के बाइक पर सवार युवक। संवाद
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के बाइक सवारों ने बढ़ाई स्थानीय लोगों की चिंता
Trending Videos

बाइकों में लगे हैं प्रेशर हॉर्न, सायरन और हूटर

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले भर में इन दिनों बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही देखी जा रही है। विशेषकर पंजाब से बड़ी संख्या में बाइक सवार श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों की ओर जा रहे हैं। आस्था और श्रद्धा का सम्मान करते हुए भी यह चिंता का विषय बन गया है कि कुछ बाइक सवार खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
लोगों के अनुसार इन बाइक चालकों की ओर से शायद ही ऐसा कोई यातायात नियम हो इसका उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं लगी है या उन्हें जानबूझकर ढका गया है। ज्यादातर बाइक में प्रेशर हॉर्न, सायरन और हूटर लगे हुए हैं, जिनका तेज शोर आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। देर रात तक तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए सड़कों पर घूमना, स्टंट करना और समूह में रैली जैसी स्थिति बनाना आम बात हो गई है। एक बाइक पर दो से अधिक सवार देखे जा रहे हैं जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक चिंता का विषय गलत दिशा से ओवरटेक करना और तेज रफ्तार में वाहन चलाना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवक इसे अपनी शान समझते हुए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति समझाने या रोकने का प्रयास करता है तो वे समूह में इकट्ठा होकर उल्टा धमकाने का प्रयास करते हैं। इससे आम नागरिकों में भय का वातावरण बन रहा है। हिमाचल की शांत सड़कों पर इस प्रकार की हुड़दंगबाजी से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, प्रेशर हॉर्न और सायरन का उपयोग करने वालों के चालान किए जाएं तथा संवेदनशील मार्गों पर विशेष नाकाबंदी की जाए।
कोट
ऐसी शिकायतें आ रही हैं, जिसके लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। - विशाल वर्मा, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed