Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur Tragic accident on Kiratpur-Manali four lane, bike rider killed after being hit by truck; another seriously injured
{"_id":"69a55d51e6f308aca40c1a8a","slug":"video-bilaspur-tragic-accident-on-kiratpur-manali-four-lane-bike-rider-killed-after-being-hit-by-truck-another-seriously-injured-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत; दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत; दूसरा गंभीर घायल
कीरतपुर-मनाली फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गरामोड़ के पास उस समय हुआ, जब बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक कीरतपुर साहिब से गुरुद्वारा मणिकरण साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही वे गरामोड़ के समीप पहुंचे, बाइक चालक संतुलन खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक अपनी लेन से निकलकर दूसरी ओर चली गई, जहां सामने से आ रहा ट्रक उसे टक्कर मारते हुए ऊपर से गुजर गया। ट्रक बाघा क्षेत्र से क्लिंकर लेकर बघेरी की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।