{"_id":"69a43d37aa5ea3fbed044065","slug":"five-day-hola-mohalla-begins-at-shri-naina-devi-ji-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155085-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में पांच दिवसीय होला मोहल्ला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में पांच दिवसीय होला मोहल्ला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पहले दिन 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश की विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में पांच दिवसीय होला मोहल्ला मेला शुरू हो गया है। मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार और मोहल्ला के चलते करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले ऐतिहासिक होला मोहल्ला पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता श्री नयना देवी के दरबार में भी माथा टेकने आते हैं। यही कारण है कि इन दिनों मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल लगातार बढ़ती जा रही है। होला मोहल्ला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मंदिर में प्रवेश के लिए व्यवस्थित लाइन व्यवस्था बनाई गई है। अधिक भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोका जा रहा है और फिर क्रमबद्ध तरीके से मंदिर की ओर भेजा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अफरातफरी की स्थिति न बने।
मंदिर के सुरक्षा इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि होला मोहल्ला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को लाइनों में ही भेजा जा रहा है, जिससे मंदिर क्षेत्र में सुव्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर में पेयजल, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था की गई है। श्आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos