सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jhanduta Krishi Seva Sahakari Sabha Limited starts cash counter in Balghar

Bilaspur News: झंडूता कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का बलघाड़ में कैश काउंटर शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jhanduta Krishi Seva Sahakari Sabha Limited starts cash counter in Balghar
झंडूता के बलघाड़ में कैश काउंटर का शुभारंभ करते विधायक जीतराम कटवाल। संवाद
विज्ञापन
विधायक जीतराम कटवाल ने किया शुभारंभ
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सुविधा उपलब्ध हो गई है। झंडूता कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित ने बलघाड़ में अपना नया कैश काउंटर खोल दिया है। इससे अब बलघाड़ और आसपास के गांवों के लोगों को सहकारी सभा की बैंकिंग सेवाओं के लिए पांच किलोमीटर दूर झंडूता मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस कैश काउंटर का शुभारंभ झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने किया। उद्घाटन समारोह में बलघाड़ के शेयरधारकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। झंडूता के विभिन्न गांवों से भी लोग पहुंचे और इस नई सुविधा का लाभ उठाने की शुरुआत की। इस नए कैश काउंटर के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। पहले उन्हें लेन-देन, जमा, निकासी या अन्य सहकारी सेवाओं के लिए झंडूता जाना पड़ता था, जिससे समय और यात्रा व्यय दोनों खर्च होते थे। अब बलघाड़ में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों का समय बचेगा, यात्रा का खर्च बचेगा और दैनिक कामकाज आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जीतराम कटवाल ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार किसानों और आम लोगों को सशक्त बनाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा और सहकारिता को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इस मौके पर सभा के प्रधान बलबीर चंदेल, उप प्रधान सोहन लाल शर्मा, सदस्य जगदीश राम, जगरूप चंदेल, अवतार चंदेल, कैप्टन सरवन सिंह और रमेश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed