सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The unpaved road of Kolka village has been paved, providing relief to the villagers.

Bilaspur News: कोलका गांव की कच्ची सड़क बनी पक्की, ग्रामीणों को राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The unpaved road of Kolka village has been paved, providing relief to the villagers.
कोलका सड़क का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस नेता विवेक कुमार। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
वर्षों पुरानी मांग पूरी, कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने किया लोकार्पण
Trending Videos

बोले, विधानसभा का विकास करना हमारी प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोलका के ग्रामीणों को अब बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। लंबे समय से कच्ची और जर्जर हालत में पड़ी सड़क को पक्का कर दिया गया है। इससे गांव के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली है, वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार के समक्ष उठाया था। समस्या को प्राथमिकता में लेते हुए संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क को पक्का करवाया गया। रविवार को विवेक कुमार ने कोलका गांव पहुंचकर पक्की सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए आभार जताया और क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया। भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि झंडूता क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है, वहीं शिक्षा क्षेत्र में भी सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। बरठीं, शाहतलाई और झंडूता के स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में कार्य चल रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है और उनका समाधान शीघ्र करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि झंडूता क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे भी इसी गति से जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत तलाई के पूर्व चेयरमैन पृथ्वी चंद धीमान, विजय कौशल, ज्ञान चंद गंभीर, लेखराम शर्मा, रामसरण, रामनाथ शर्मा, रोशन कौशल, यशवंत, गोपाल, राजकुमार कौशल, हरिकृष्ण, सीताराम, रविंद्र, विजय गुलेरिया, रमेश चंद शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed