फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bus carrying pilgrims overturns on Diotsidh Shahtalai road in Bilaspur one dead

बिलासपुर में हादसा: दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत; 35 लोग थे सवार

Sun, 26 Jul 2026 10:52 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Akash Dubey Updated Sun, 26 Jul 2026 10:52 PM IST
सार

रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी पंजाब नंबर की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हुई, चार गंभीर घायल हुए। शाहतलाई का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Bus carrying pilgrims overturns on Diotsidh Shahtalai road in Bilaspur one dead
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर और हमीरपुर की सीमा पर दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी पंजाब नंबर की एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। बस में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे, जो अमृतसर से बाबा बालकनाथ के दर्शन कर शाहतलाई लौट रहे थे। श्रद्धालुओं का शाहतलाई स्थित चंडीगढ़ सराय में ठहराव था।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे दियोटसिद्ध से शाहतलाई की ओर बैरियर नंबर-1 के पास स्थित तीखे मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस तेज रफ्तार में थी, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस कर रही है।।बस पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घायलों को सबसे पहले शाहतलाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार उस समय स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। इसके कारण घायलों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल सका और उन्हें अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए भेजना पड़ा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है तथा तलाई पुलिस मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दियोटसिद्ध और शाहतलाई में वर्षभर, विशेषकर यात्रा सीजन के दौरान हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में दुर्घटना के समय शाहतलाई का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि धार्मिक यात्रा मार्ग पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed