फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Uproar at Auhar Panchayat Gram Sabha; scuffle with the Pradhan's wife.

Bilaspur News: औहर पंचायत की ग्राम सभा में बवाल, प्रधान की पत्नी से हाथापाई

Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Uproar at Auhar Panchayat Gram Sabha; scuffle with the Pradhan's wife.
प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच विवाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
विज्ञापन

विकास कार्यों की जांच को लेकर चर्चा के दौरान बढ़ा विवाद, काफी देर तक चलता रहा हंगामा
पूर्व पंचायत कार्यकाल के विकास कार्यों की जांच को लेकर शुरू हुई थी चर्चा
सभा में मौजूद लोगों ने किया बीच-बचाव, पुलिस में दी शिकायत
ग्राम सभा में जनहित के प्रस्ताव भी पारित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत औहर में रविवार को ग्राम सभा में पूर्व पंचायत कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की जांच के मुद्दे पर हंगामा हो गया। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि ग्राम सभा में पंचायत प्रधान देशराज शर्मा पंचायत के विकास कार्यों पर बात कर रहे थे। इसी बीच पूर्व पंचायत कार्यकाल में करवाए विकास कार्यों की जांच का मुद्दा उठा। इस पर पूर्व प्रधान ने आपत्ति जताते हुए अपनी बात रखने का प्रयास किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान पूर्व प्रधान ने पंचायत प्रधान के हाथ से माइक लेने का प्रयास किया। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। इसी दौरान बीचबचाव करने पहुंचीं पंचायत प्रधान की पत्नी के साथ भी हाथापाई होने का आरोप लगाया है। ग्राम सभा में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया।
विज्ञापन

घटना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई। घायल महिला का मेडिकल भी करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैठक की शुरुआत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और क्षेत्र के 20 पूर्व सैनिकों को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई। पूर्व पंचायत उपप्रधान रामप्रकाश को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद पंचायत के विकास, प्रशासन, शिक्षा, सुरक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा में पंचायत की आय बढ़ाने के लिए परिवार नकल जारी करने पर 20 रुपये शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। बिना अनुमति फेरी लगाने वालों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों को कमरा किराये पर देने से पहले उनका पंजीकरण और पुलिस सत्यापन अनिवार्य करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय को दी जाने वाली राशि 1100 से बढ़ाकर 2100 रुपये करने पर सहमति बनी। इसके अलावा नरसिंह मंदिर की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी गठित करने तथा पूर्व पंचायत के विकास कार्यों की जांच करवाने का प्रस्ताव रखा गया।

ग्राम सभा में आंगनबाड़ी केंद्र को बकरोआ से राहियां स्थानांतरित करने, भंजवानी पुल निर्माण, उठाऊ पेयजल योजना औहर के टैंक के लिए भूमि चयन, रुक्मणी कुंड के समीप नाले पर तैराकी ताल निर्माण तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर का नाम वीर भंडारी के नाम पर रखने सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। भंजवानी पुल को स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा का आभार भी व्यक्त किया गया। इसके अलावा औहर स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध करने, वीर भंडारी राम के घर तक रास्ते के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा भंजवानी और बकरोआ को झंडूता थाना क्षेत्र से घुमारवीं थाना क्षेत्र में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव भी रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed