{"_id":"6a661837527c36deb005bfee","slug":"medha-sharma-wins-under-17-singles-title-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164402-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मेधा शर्मा बनीं अंडर-17 एकल वर्ग की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मेधा शर्मा बनीं अंडर-17 एकल वर्ग की विजेता
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत: बैडमिंटन एसोसिएश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन चैंपियनशिप : डबल्स में मेधा-शगुन की जोड़ी ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से लुहणू इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि ग्रुप कैप्टन आरएस राजपूत ने किया।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव विभोर शर्मा ने बताया कि अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग के फाइनल में मेधा शर्मा ने शगुन ठाकुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 गर्ल्स डबल्स के फाइनल में मेधा शर्मा और शगुन ठाकुर की जोड़ी ने आराध्या ठाकुर और जीविका की जोड़ी को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले रविवार को भी जारी रहेंगे। विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संजीव गौतम, डॉ. अजय शर्मा, किरण कुमार, हिमांशु गौतम, प्रिंस, निशा शर्मा, प्रवीण चंदेल और जितेंद्र चंदेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।