{"_id":"6a6609ea5f3b233a270eddcc","slug":"plant-care-is-essential-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164377-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों की देखभाल बहुत जरूरी : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों की देखभाल बहुत जरूरी : धर्माणी
विज्ञापन
संस्कार सोसायटी घुमारवीं की ओर से तड़ौन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोग। स्रोत: जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कार सोसायटी घुमारवीं ने तड़ौन में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संस्कार सोसायटी घुमारवीं ने कारगिल विजय दिवस पर रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत तड़ौन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें संस्था के सदस्यों, स्थानीय लोगों, महिला मंडल और युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लेकर औषधीय पौधे लगाए।
कार्यक्रम में कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डॉ. केएस वर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण समय की आवश्यकता है। पेड़ होंगे तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
संस्कार सोसायटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि संस्था 12 वर्षों से नियमित रूप से पौधरोपण अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर इस वर्ष घुमारवीं उपमंडल के पांच स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संस्था हर वर्ष स्थानीय लोगों के सहयोग से पहले लगाए गए पौधों की देखरेख भी करती है। कार्यक्रम में नंद लाल, पृथी सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, विनोद कुमार, जेके शर्मा, ओम दत्त, देशराज, सतीश संख्यान, निक्का राम, संजय ठाकुर, गीता ठाकुर, शीलू देवी, रूप लाल, दिनेश, प्रथमेश रत्न, चिंटू और चिंकू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।