फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Paid tribute to the sacrifice of the brave martyrs.

Bilaspur News: वीर शहीदों के बलिदान को किया याद

Sun, 26 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the sacrifice of the brave martyrs.
कारगिल विजय दिवस पर भराड़ी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत: स्कू
भराड़ी स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़ी (सीबीएसई) में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को उनके साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त सैनिक एवं ग्राम पंचायत भराड़ी के उपप्रधान हेमराज रहे।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय के शिक्षक सुशील और प्रकाश ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने विशेष रूप से जिला बिलासपुर के सात वीर सपूतों - वीर चक्र विजेता हवलदार उधम सिंह, नायक मंगल सिंह, राइफलमैन विजय पाल, हवलदार राजकुमार, नायक अश्वनी कुमार, हवलदार प्यार सिंह और नायक मस्तराम - को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि हेमराज ने कारगिल युद्ध के अनुभवों तथा भारतीय सेना के अनुशासन, साहस और समर्पण का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed