फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Release DA installments soon: Union

डीए की किस्तों को जल्द जारी करें : संघ

Sun, 26 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Release DA installments soon: Union
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जुखाला इकाई की द्विमासिक बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, बिलासपुर की जुखाला इकाई की द्विमासिक बैठक झंडा मंदिर परिसर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष डॉ. प्रेमलाल शर्मा ने की।
बैठक का शुभारंभ दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इसके बाद इकाई के सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा ने मंच संचालन करते हुए संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में हाल ही में संगठन से जुड़े नए सदस्यों रोशन लाल, श्याम लाल, सतपाल, कश्मीर सिंह और गोपाल दत्त शर्मा का अध्यक्ष ने हार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर इकाई के संस्थापक सचिव धनीराम शर्मा, दीप राम शर्मा, वर्तमान सचिव शालिग्राम शर्मा तथा तुलसीराम ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष जय किशन शर्मा और ब्लॉक सचिव राम प्रकाश वर्मा ने सभी सदस्यों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा इसे और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि वादे के अनुरूप 31 जुलाई से पहले जनवरी 2016 के बाद तथा 30 जनवरी 2022 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और वेतन पुनरीक्षण (रिवीजन) एरियर जारी करने के आदेश जारी किए जाएं। साथ ही लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों की घोषणा भी शीघ्र की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर लंबे समय से अपनी वित्तीय देनदारियों के भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से लंबित भुगतान जल्द जारी करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो पेंशनरों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष जय किशन शर्मा, ब्लॉक सचिव राम प्रकाश वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed