{"_id":"69c01651930031ca3602d5c8","slug":"call-you-like-flowers-or-flowers-are-like-you-and-silver-pendants-between-white-feet-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156519-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तैनूं फूल्लां वरगी कहिए या फूल्ल तेरे वरगे ने और गोरेयां पैरां दें बिच चांदी दियां झांझरां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तैनूं फूल्लां वरगी कहिए या फूल्ल तेरे वरगे ने और गोरेयां पैरां दें बिच चांदी दियां झांझरां
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल। स्रोत: ड
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में गिप्पी ग्रेवाल का जलवा
.देर रात तक मेला मैदान में गीतों पर झूमते रहे दर्शक
.पंजाबी स्टार नाइट ने बांधा समां, हिट गानों पर थिरके लोग
इंडियन आइडल फेम नितिन शर्मा ने किया शानदार आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के लुहणू मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी अभिनेता व गायक गिप्पी ग्रेवाल के नाम रही। स्टार कलाकार के रूप में मंच पर पहुंचे गिप्पी ग्रेवाल ने अपने लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया।
उन्होंने मरजाणी पौंदी भंगड़ा अंग्रेजी बीट ते, तैनूं फूल्लां वरगी कहिए या फूल्ल तेरे वरगे ने और गोरेयां पैरां दें बिच चांदी दियां झांझरां जैसे हिट गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे मैदान में देर रात तक दर्शक नाचते-गाते नजर आए।.सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत ऊना के ‘इंडियन आइडल’ फेम नितिन शर्मा की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में कई लोकप्रिय गीत पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और माहौल को पूरी तरह उत्साह से भर दिया। शिमला के प्रसिद्ध पहाड़ी गायक विक्की चौहान ने ‘किंदे चाले बांठणों किंदे चाले तू’ और ‘जब से बैठी बिमला मेरी एलपी गाड़ी मा’ जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं बिलासपुर के गायक जीतू सांख्यान ने भी अपने गीतों से स्थानीय रंग बिखेरते हुए जमकर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में बिलासपुर की साक्षी, मोनिका और शीना देवी के साथ-साथ शिमला की रितिका ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना पाई। सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से मंच पर अलग-अलग रंग बिखेरे। मंडी की नटराज नृत्य अकादमी ने समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं लाहौल-स्पीति के टशी रॉक ने अपनी अनोखी प्रस्तुति से कार्यक्रम में विविधता का रंग भरा। हमीरपुर की सृजनी ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर शास्त्रीय कला का सुंदर प्रदर्शन किया।
इनसेट
मिस कहलूर प्रतियोगिता ने जोड़ा आकर्षण
इस सांस्कृतिक संध्या में ‘मिस कहलूर’ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में ग्लैमर और उत्साह का तड़का लगाया।
इनसेट
राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम में प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। उनके साथ सदर विधायक त्रिलोक जमवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ गिप्पी ग्रेवाल का शो
17 मार्च को सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया था कि मशहूर पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी साझा की थी, जिसमें खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाला व्यक्ति गायक को चेतावनी देता सुनाई दे रहा है। इसी बीच 22 मार्च को बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की स्टार नाइट में गिप्पी ग्रेवाल ने प्रस्तुति दी। धमकी के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल लुहणू मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई, प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की गई और सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। मीडिया कर्मियों के लिए भी विशेष पास जारी किए गए थे, ताकि केवल सत्यापित लोगों को ही प्रवेश मिल सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
इनसेट
नलवाड़ी मेले को मिलेगा राष्ट्रीय मेले का दर्जा
नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि ऐतिहासिक नलवाड़ी मेले को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा जल्द की जाएगी। धर्माणी ने कहा कि मेले को राष्ट्रीय पहचान मिलने से यहां के पारंपरिक व्यापार, लोक संस्कृति और स्थानीय कलाकारों को बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार मेले के आयोजन को और भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।
Trending Videos