सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chhinj fair will be organised in Hatwad on March 25.

Bilaspur News: हटवाड़ में 25 मार्च को सजेगा छिंज मेला

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chhinj fair will be organised in Hatwad on March 25.
विज्ञापन
फ्रांस समेत कई राज्यों के दिग्गज पहलवान दिखाएंगे दमखम
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के हटवाड़ में 25 मार्च को आयोजित होने वाला दंगल इस बार और यादगार बनने जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और छिंज कमेटी की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। आयोजन स्थल को सजाने से लेकर दर्शकों की सुविधाओं तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छिंज कमेटी के प्रधान जसबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का छिंज मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान पहुंचेंगे। हिमाचल प्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से नामी पहलवान भाग लेंगे। इसके साथ ही फ्रांस से भी कई राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे दंगल का स्तर और ऊंचा होगा। दर्शकों के लिए रोमांचक मुकाबलों की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छिंज कमेटी के प्रधान जसबीर ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ 25 मार्च को हटवाड़ पहुंचकर इस भव्य अंतरराष्ट्रीय छिंज मेले का हिस्सा बनें और आयोजन को सफल बनाएं। स्थानीय लोगों में मेले को लेकर भारी उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार का छिंज मेला रिकार्ड भीड़ जुटाएगा और क्षेत्र में एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed