{"_id":"6a2d585f73dce956e60d4fd4","slug":"cluster-level-federation-formed-charu-becomes-the-head-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161718-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लक्ष्य क्लस्टर लेवल फेडरेशन का गठन, चारु बनीं प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लक्ष्य क्लस्टर लेवल फेडरेशन का गठन, चारु बनीं प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
20 पंचायतों की सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लक्ष्य क्लस्टर लेवल फेडरेशन की चुनाव प्रक्रिया हुई। इस दौरान क्षेत्र की 20 पंचायतों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया में आवारी खलीण की चारु को प्रधान, बकरोआ की चंचला देवी को सचिव, बल्ह चुरानी की नीलम शर्मा को उपप्रधान, पनोह की रमा चंदेल को सह सचिव, अमरपुर की पूनम कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन और पर्यवेक्षण ब्लॉक स्तर से मिशन एग्जीक्यूटिव बॉबी ठाकुर, एरिया कोऑर्डिनेटर मनीषा और एलईएसओ पूनम की मौजूदगी में किया गया। वहीं जिला बिलासपुर से जिला परियोजना प्रबंधक देशराज की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य गरीब ग्रामीण परिवारों को लाभकारी स्वरोजगार एवं कुशल वेतनभोगी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर ग्रामीण गरीबी को कम करना है। उन्होंने कहा कि मिशन मजबूत सामुदायिक संस्थाओं के निर्माण के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है तथा उन्हें टिकाऊ एवं विविध आजीविका के अवसरों से जोड़ने का कार्य करता है। नवगठित कार्यकारिणी से भी मिशन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई गई।