{"_id":"697f565f122be230a6035df4","slug":"cowshed-burnt-due-to-short-circuit-animals-safe-due-to-the-presence-of-mind-of-villagers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153253-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शॉर्ट सर्किट से गोशाला जली, ग्रामीणों की सूझबूझ से पशु सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शॉर्ट सर्किट से गोशाला जली, ग्रामीणों की सूझबूझ से पशु सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कचौली के गांव साई कनैता में गोशाला में लगी आग। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गोशाला जलकर हुई राख ग्रामीणों की सूझबूझ से पशु सुरक्षित साई कनैता में देर रात आग की घटना
प्रशासन ने नुकसान के आकलन के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कचौली के गांव साई कनैता में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक गोशाला में आग लग गई। हादसे में सुरेश पाल पुत्र संत राम की गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि आसपास के लोगों की तत्परता से गोशाला में बंधे सभी पशुओं को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अचानक गोशाला से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए गोशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकालना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुट प्रयास से बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें तेज होने के बावजूद सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि आग पर काबू पाने से पहले गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद राजस्व विभाग को मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आगजनी की घटना में सुरेश पाल को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। गोशाला में रखा चारा और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
Trending Videos