{"_id":"69ce579764a1fb4dfa0ac3b0","slug":"cultural-news-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-157192-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में 7 अप्रैल को करवाए जाएंगे पावन दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा को लेकर इन दिनों श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लाभ उठा रहे हैं।
इसी कड़ी में बिलासपुर के डियारा सेक्टर स्थित श्रीराम नाटक मंच पर 7 अप्रैल को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन दर्शन करवाए जाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। वहीं, स्थानीय श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग बिलासपुर की जिला समन्वयक रचना मेहता ने बताया कि यह यात्रा लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ने और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न संगठनों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मकता, एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है। आयोजकों को उम्मीद है कि बिलासपुर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
Trending Videos