{"_id":"69ce786eb4dc0890a80ef83a","slug":"dav-school-starts-in-aims-campus-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157220-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स परिसर में पहली से पांचवीं कक्षा तक डीएवी स्कूल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स परिसर में पहली से पांचवीं कक्षा तक डीएवी स्कूल शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा समाज के सशक्त भविष्य की आधारशिला : ले. दलजीत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर परिसर में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह, कार्यकारी निदेशक एम्स बिलासपुर एवं स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने ज्योति प्रज्वलन और हवन यज्ञ के साथ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से की। अतिथियों को डीएवी की पत्रिका डीएवी द वे ऑफ लाइफ भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा समाज के सशक्त भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की। विद्यालय की प्रबंधक मोनिका वात्स्यायन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। डीएवी महाविद्यालय प्रबंध समिति के प्रतिनिधि रविंदर तलवार ने डीएवी संस्थानों की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि डीएवी संस्थान महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों से प्रेरित होकर विद्यार्थियों के बौद्धिक, नैतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास पर विशेष बल देते हैं। विद्यालय में फिलहाल पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई शुरू की गई है। इससे पहले इस क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए डीएवी बिलासपुर जाना पड़ता था, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों को काफी असुविधा होती थी। अब एम्स परिसर में ही विद्यालय खुलने से स्थानीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान हवन का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। विद्यार्थियों ने समूह गान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों का सम्मान करने के साथ-साथ परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। नवनियुक्त प्रधानाचार्य पायल शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos