सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deep potholes at Dakri Chowk cause accidents, scooter rider injured

Bilaspur News: दकड़ी चौक पर गहरे गड्ढे बने हादसों का कारण, स्कूटी चालक घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deep potholes at Dakri Chowk cause accidents, scooter rider injured
घुमारवीं में दकड़ी चौक पर पड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
लगातार बारिश से बिगड़ी स्थिति, प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग
Trending Videos

दो फीट तक गहरे गड्ढों में भरा पानी, खतरा बढ़ा, एनएच पर रोजाना हो रहे हादसे

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत दकड़ी चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-103 की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर पड़े बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है, जिससे वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।

सोमवार को इसी खतरे का शिकार एक स्कूटी चालक हो गया, जो गड्ढे में फंसकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष और बढ़ गया है। वाहन चालकों का कहना है कि पिछले कई महीनों से इस चौक की स्थिति बदहाल बनी हुई है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों के अनुसार सड़क पर बने कई गड्ढे करीब दो फीट तक गहरे हो चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से वे और भी खतरनाक बन गए हैं। खासकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है, जहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दकड़ी चौक क्षेत्र यातायात की दृष्टि से अत्यंत व्यस्त माना जाता है। यहां से एक ओर बिलासपुर और हमीरपुर, जबकि दूसरी ओर सरकाघाट की ओर जाने वाले मार्ग निकलते हैं। संजय, राकेश, सतीश, मनोज, प्रवीण, तिलक राज, अमित कुमार, पवन कुमार, सुरजीत, दुर्गादास और लकी सहित अन्य ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। बताया कि लोक निर्माण विभाग इस सड़क को अपने अधीन नहीं मान रहा, जबकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत आती है। वहीं, प्राधिकरण का स्थानीय स्तर पर कार्यालय न होने के कारण शिकायत दर्ज करवाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला ध्यान में आया है। एनएचएआई को स्थिति से अवगत करवाया गया है और निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि लोगों को हो रही परेशानियों का समाधान हो सके।
गौरव चौधरी, एसडीएम घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed