फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand to built school building

Bilaspur News: प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने काथला स्कूल के जर्जर भवन का किया निरीक्षण

Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
demand to built school building
लोक निर्माण विभाग ने उच्च अधिकारियों को सौंपी क्षतिग्रस्त भवन की तकनीकी रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला काथला के जर्जर भवन में 55 विद्यार्थियों की पढ़ाई का मामला उठने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य विद्यासागर और उनके सहयोगियों की ओर से लगातार आवाज उठाने के बाद यह कार्रवाई हुई।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय की पुरानी इमारत वर्षों से बेहद जर्जर और खस्ताहाल स्थिति में है। भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। भवन कभी भी गिर सकता है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। इसको खतरे को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों से बच्चों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काथला के परिसर से सटे दो कमरों में पढ़ाया जा रहा था। हालांकि, उन कमरों की दीवारों में भी दरारें थीं, जिससे अभिभावकों में चिंता बनी हुई थी। शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए दरार वाले कमरों से बच्चों को हटाकर सुरक्षित कमरों में स्थानांतरित किया। अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध कराकर तत्काल राहत देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग स्वारघाट के एसडीओ दिनेश गुप्ता और विभागीय कनिष्ठ अभियंता ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को क्षतिग्रस्त भवन की तकनीकी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में भवन की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा पहलुओं का विस्तृत उल्लेख है। अधिकारियों ने रिपोर्ट का अवलोकन कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई शुरू करने की बात कही। निरीक्षण के बाद अभिभावकों, एसएमसी और स्थानीय लोगों ने नए विद्यालय भवन के निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान काथला की प्रधानाचार्य संजू संख्यान, प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र चौहान, संजीव बंसल, नरेश ठाकुर, प्राथमिक पाठशाला काथला की मुख्याध्यापिका विपुला चंदेल, केंद्रीय मुख्य शिक्षक स्वारघाट सालिग राम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed