फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   industrial area problems

Bilaspur News: औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं होंगी दूर, एसटीपी और सड़क सुधार का काम तेज

Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
industrial area problems
प्लॉट फ्रीहोल्ड कराने के लिए मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री से हुई बातचीत : बंबर ठाकुर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने उद्योगपतियों को जल्द राहत मिलने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास और यहां काम कर रहे उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बंबर ठाकुर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सीवेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नया एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विस्तृत एस्टीमेट तैयार करवाकर आवश्यक बजट स्वीकृत करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीवेज व्यवस्था बेहतर होने से उद्योगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की खराब सड़कों के सुधार के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहले चरण में सड़कों पर पैचवर्क करवाया जाएगा, जबकि इसके बाद पूरी सड़क की टारिंग का कार्य करवाने की योजना है। इससे उद्योगों में आने-जाने वाले वाहनों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। पूर्व विधायक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉटों को फ्रीहोल्ड करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई होगी, जिससे उद्योगपतियों को लंबे समय से लंबित इस समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि विभाग औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए गंभीर है। उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा और विभाग हरसंभव सहयोग करेगा। कार्यक्रम के अंत में जिला लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रेम डोगरा ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा और उद्योगों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed