फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur bhadori kalan young woman death poison investigation

Bilaspur News: भड़ोलीकलां में जहरीला पदार्थ खाने से 23 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस जांच जारी

Wed, 22 Jul 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 12:21 AM IST
सार

बिलासपुर जिले के तलाई थाना क्षेत्र के भड़ोलीकलां गांव में 23 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में कहासुनी के बाद उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
bilaspur bhadori kalan young woman death poison investigation
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पुलिस थाना तलाई के तहत भड़ोलीकलां गांव में सोमवार रात एक 23 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को युवती की घर के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई, जहां उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। तलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने युवती के कमरे की भी तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed