फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   memorandum to nagar parishad

Bilaspur News: प्रवासियों के सत्यापन समेत सात मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
memorandum to nagar parishad
संवेदना संस्था ने नगर परिषद अध्यक्ष से नशे पर सख्ती, अतिक्रमण हटाने और लावारिस पशुओं की समस्या उठाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संवेदना संस्था घुमारवीं ने मंगलवार को नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार को सामाजिक सुरक्षा और जनहित से जुड़े सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। संस्था ने बदलते सामाजिक परिवेश का हवाला देते हुए कहा कि स्थानीय निकायों और आम नागरिकों की सहभागिता से ही सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।


ज्ञापन में संस्था ने नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले सभी प्रवासियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने और उनके मूल निवास के पुलिस थाने से जारी चरित्र प्रमाण पत्र को अनिवार्य करने की मांग उठाई। साथ ही किराये पर कमरा देने वाले मकान मालिकों की जिम्मेदारी तय करने और पुलिस सत्यापन के दौरान उनके हस्ताक्षरयुक्त घोषणा पत्र को भी प्रक्रिया का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। संस्था ने बिना अनुमति फेरी लगाने वालों पर प्रभावी निगरानी रखने और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ियों व अन्य अतिक्रमणों को हटाने के लिए नियमित अभियान चलाने की मांग भी की। ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा के लिए समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए संस्था ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। संवेदना संस्था ने लावारिस पशुओं की बढ़ती समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद स्तर पर स्थानीय समिति गठित करने और गोसदन स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया। संस्था ने उम्मीद जताई कि नगर परिषद जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाएगी। इस अवसर पर संस्था के सचिव सत्यन शर्मा, प्रवक्ता विशाल नड्डा, सदस्य लक्की शर्मा, वासु और अजीत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed