{"_id":"69c12d42efdff1903d03856d","slug":"dirty-drain-water-flows-onto-the-streets-of-shahtalai-bazaar-causing-problems-for-devotees-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156540-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाहतलाई बाजार में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा, श्रद्धालुओं को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाहतलाई बाजार में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा, श्रद्धालुओं को दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई बाजार में गरूणाझाड़ी मंदिर और दानामंडी के बीच अहता नालियों का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
गरूणा झाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचा पानी, क्षेत्र में फैली दुर्गंध
सेप्टिक टैंक का पानी नालियों में छोड़ने की आशंका, जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। धार्मिक स्थल शाहतलाई में बाजार में गरूणा झाड़ी मंदिर और दानामंडी के बीच अचानक नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। पानी बहते-बहते गरूणा झाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंच गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय दुकानदार पवन चौधरी, कमल कौशल, अशोक शर्मा, पाला राम और रमेश चंद ने बताया कि सुबह अचानक नालियों का पानी उफान मारकर सड़क पर फैल गया। वहीं पंजाब से आए श्रद्धालु कमलजीत सिंह, राजेंद्र कौर, दिलवाग सिंह, कश्मीर सिंह और प्रिया सिंह ने कहा कि गंदगी के कारण मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो गया। लोगों का कहना है कि हालात को देखकर प्रतीत होता है कि किसी बड़े भवन मालिक द्वारा अपने सेप्टिक टैंक का गंदा पानी नालियों में छोड़ा गया है। इससे न केवल बदबू फैली, बल्कि बाजार में आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी हुई।
गौरतलब है कि शाहतलाई बाजार में पहले भी बड़े भवनों, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर से सेप्टिक टैंकों की निकासी नालियों में करने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पूर्व में नगर पंचायत तलाई की ओर से इस पर सख्ती बरती जाती थी और दोषियों पर जुर्माना भी लगाया जाता था, लेकिन हाल के समय में इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत तलाई से मांग की है कि बाजार क्षेत्र के भवनों के सेप्टिक टैंकों के आउटलेट की जांच कर तत्काल प्रभाव से ऐसे कनेक्शन बंद किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। नगर पंचायत तलाई के सचिव खेमचंद वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos