{"_id":"69ce5d85e33735fe8a0d7bc7","slug":"fair-starts-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157195-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भराड़ी में शोभायात्रा के साथ अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भराड़ी में शोभायात्रा के साथ अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव शुरू
विज्ञापन
खूंटा गाढ़कर अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री गर्ग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजेंद्र गर्ग ने टौणी देवी माता मंदिर में किया देवी पूजन
बैल पूजन और खूंटा गाड़कर वेद मंत्रों के बीच किया मेले का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी में वीरवार को अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। पूर्व मंत्री एवं घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे टौणी देवी माता मंदिर भराड़ी में देवी पूजन से हुई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भराड़ी बाजार से होती हुई मेला ग्राउंड तक पहुंची, जहां लोगों ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यातिथि ने बैल पूजन और खूंटा गाड़कर वेद मंत्रों के बीच मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और आईटीआई भराड़ी की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। सरस्वती विद्या मंदिर भराड़ी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मेला कमेटी की ओर से मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। नायब तहसीलदार प्यारे लाल को भी सम्मानित किया गया। मेला कमेटी के प्रधान करतार चौधरी ने मेले के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए इसे जिला स्तरीय दर्जा दिलाने के प्रयासों की जानकारी दी। इसके बाद स्कूली बच्चों और महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। राजेंद्र गर्ग ने मेला कमेटी, प्रशासन और क्षेत्रीय जनता को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस ग्रीष्मोत्सव की शुरुआत में पूर्व विधायक कश्मीर सिंह ठाकुर और रत्न लाल सोनी की अहम भूमिका रही है, जिनके प्रयासों से आज मेला जिला स्तर तक पहुंचने की ओर अग्रसर है। कहा कि मेला आपसी मिलाप और भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी इसकी सफलता को दर्शाती है। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। बैल पूजन के लिए हर वर्ष बैलों की जोड़ी उपलब्ध कराने वाले हेमराज ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों और महिला मंडलों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. जगदीश, ख्याली राम शर्मा, डॉ. रवि शर्मा, आजाद चंद वर्मा, जगन्नाथ शर्मा, श्याम लाल, प्रेम सागर शर्मा, राजकुमार शर्मा, अमी चंद सोनी, अशोक बांथरा, सोहन लाल, मनोहर लाल शर्मा, राजेश कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos