{"_id":"69d3bdd06429637f24072d4e","slug":"farmer-awareness-camp-organized-in-bari-majhedwan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157487-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाड़ी मझेड़वां में किसान जागरूकता शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाड़ी मझेड़वां में किसान जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन
बाड़ी मझेड़वा में में आयोजित निक्रा परियोजना के शिविर में मौजूद किसान। स्रोत : किसान
विज्ञापन
उपकरण व मशरूम की खेती से आय बढ़ाने पर जोर
बाड़ी मझेड़वां को चार साल से गोद लेकर किया जा रहा किसानों का मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं द्वारा घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वां में निक्र्रा परियोजना के तहत किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं की प्रभारी सीमा शाह ने बताया कि बाड़ी मझेड़वां गांव को निक्र्रा परियोजना के अंतर्गत करीब चार वर्ष से गोद लिया है। इस दौरान किसानों को समय-समय पर कृषि तकनीकों और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है, जिससे उन्हें लाभ मिल रहा है। शिविर के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण भी वितरित किए गए। इनमें तीन ब्रश कटर, एक फुट स्प्रेयर और मशरूम स्टोरेज रैक शामिल हैं। इसके अलावा किसानों को आय के नए साधन उपलब्ध करवाने के लिए मशरूम की खेती हेतु प्रेरित किया गया। उन्हें प्रशिक्षण के साथ बटन और ढींगरी मशरूम के बैग भी उपलब्ध करवाए गए। बताया कि इस पहल से छोटे और सीमांत किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। निक्र्रा परियोजना के तहत किसानों को जलवायु अनुकूल खेती अपनाने के लिए दाल उत्पादन और फसल विविधीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत फूलगोभी, मटर, जिमीकंद और प्याज जैसी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के प्रयास जारी है।
Trending Videos