सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Guru Ravidas Ji's 649th Prakash Parv celebrated with great pomp

Bilaspur News: धूमधाम से मनाया गुरू रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas Ji's 649th Prakash Parv celebrated with great pomp
बैहना जट्टां पंचायत में आयोजित गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
डोल गांव में संत समाज ने आयोजित किया भव्य उत्सव
Trending Videos

नंद लाल ने साझा की मानवता सेवा की सीख

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील के उस पार स्थित बैहना जट्टां पंचायत के डोल गांव में संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु रविदास महाराज समिति बैहना जट्टां डोल के बैनर तले हुए कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रमुख विपन बंसल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
सुबह के सत्र में संत समाज ने गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर प्रवचन प्रस्तुत किया। रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश प्रचारक नंद लाल ने कहा कि संत रविदास जी महाराज एक समदर्शी व्यक्तित्व थे। उन्होंने सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखा और पीड़ित मानवता की निस्वार्थ एवं निष्काम भाव से सेवा करने की शिक्षा दी। विपन बंसल ने कहा कि क्रांतिकारी सतगुरु रविदास समभाव, समानता और समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने लोगों को कर्म प्रधान जीवन जीने का मार्ग दिखाया और कर्म में ही भगवान की उपस्थिति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सिरोपा, टोपी, स्मृति चिन्ह और 'सुख सागर' धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित लोगों में सुरेश पुरी, बीआर पुरी, मनोज भाटिया, जीवन भाटिया, सदा राम सांख्यान, संत राम पुरी, सरोज कुमारी, कैप्टन कष्ण लाला, अधीक्षक सीताराम, तृप्ता कौर, शेर सिंह, गोरखिया राम, भगत सिंह, मदन गोपाल, अमर नाथ, देवराज, रमेश पुरी, देशराज, भगवंत कौर, रमा भाटिया शामिल थे। गुरु महाराज की आरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं में अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया गया।
नंद लाल आचार्य ने बताया कि यह उत्सव डोल गांव में तीन दिन तक चला। पहले दिन झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दूसरे दिन प्रभात फेरी और सत्संग हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इनसेट

शहर के रौड़ा सेक्टर में भी उत्सव

नगर के रौड़ा सेक्टर स्थित संत गुरु रविदास मंदिर में भी गुरु जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सत्संग और लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मदन गोपाल, नंद लाल, गोरखी राम, प्रकाश चंद, ज्ञान चंद, श्याम लाल, प्रेम लाल, राजकुमार, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, सीता राम, सत्या देवी, निर्मला देवी, देवराज, भीव राम जीवन, मंगली देवी, मीरा देवी, मनोज कुमार और सुशील कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed