{"_id":"69c29728b95bc4e2d1094567","slug":"hike-in-vegetables-price-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156609-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: करेला 100 पार, अनार बिक रहा 348 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: करेला 100 पार, अनार बिक रहा 348 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजमर्रा की वस्तुओं के भाव में उतार-चढ़ाव, लहसुन 174 रुपये तक पहुंचा
फूलगोभी 44, प्याज 27 और टमाटर 44 रुपये किलो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में आवश्यक वस्तुओं के दामों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। सब्जियों के दामों पर नजर डालें तो आलू 9 से 12 रुपये प्रति किलो, प्याज 19 से 27 रुपये और टमाटर 39 से 44 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
इस सप्ताह फूलगोभी के दाम में भारी उछाल आया है। 20 रुपये किलो से बढ़कर सीधा 42 से 44 रुपये प्रति किलो दाम हो गए हैं। बंदगोभी 11 से 14 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। शिमला मिर्च 63 से 67, करेला 97 से 104 और पालक 42 से 56 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बैंगन 49 रुपये प्रति किलो स्थिर है, जबकि घिया 42 से 46, मूली 28 से 31, खीरा 35 से 49 और कद्दू 42 से 49 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मटर और ब्रोकली दोनों के दाम 49 से 56 रुपये प्रति किलो हैं। अदरक 74 से 93 और लहसुन 99 से 174 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। फलों के दामों में भी काफी अंतर देखने को मिला है। अनार 310 से 348 रुपये प्रति किलो के साथ सबसे महंगा फल बना हुआ है। सेब (रॉयल) 161 से 223 और अंगूर 149 से 211 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। अमरूद 99 से 124 और संतरा 87 से 124 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। मौसमी, किन्नू और पपीता 50 से 74 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं, जबकि अनानास 50 से 56 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। केला 79 से 89 रुपये प्रति दर्जन और कीवी 22 से 25 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। नींबू के दाम 174 से 186 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा तरबूज 31 से 37, चीकू 74 से 99, आंवला 62 से 68 और बेर 62 से 74 रुपये प्रति किलो है।
Trending Videos