{"_id":"697f419099f39080610f3db3","slug":"himachal-52-senior-resident-posts-to-be-filled-at-aiims-bilaspur-walk-in-interview-on-february-four-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के भरेंगे 52 पद, चार फरवरी को वॉक इन इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के भरेंगे 52 पद, चार फरवरी को वॉक इन इंटरव्यू
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों को भरने के लिए 4 फरवरी को वॉक इन इंटरव्यू होगा। पढ़ें पूरी खबर...
एम्स बिलासपुर (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट (नॉन-अकादमिक) के 52 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए 4 फरवरी को वॉक इन इंटरव्यू होगा। संस्थान पदों को भरने के लिए अब हर महीने साक्षात्कार करवा रहा है। एम्स बिलासपुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यहां सीनियर रेजिडेंट के रूप में चयनित उम्मीदवारों को न केवल स्थिर सरकारी सेवा का अनुभव मिलेगा, बल्कि अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान में काम करने का अवसर भी मिलेगा।
Trending Videos
इस भर्ती से हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के मेडिकल स्नातकोत्तर युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, न्यूरोलॉजी, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी सहित 31 विभागों में पद भरे जाएंगे। कुल 52 पदों में अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं। एम्स जैसे संस्थान में सेवा का अनुभव आगे की पढ़ाई और करियर के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है। भर्ती शुरूआत में छह महीने के लिए की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इससे युवाओं को नियमित आय के साथ-साथ दीर्घकालिक सेवा का अवसर भी मिलेगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। उन्हें सुबह 9 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, मेडिकल काउंसिल पंजीकरण, जाति, आय प्रमाण पत्र और आवेदन शुल्क की रसीद साथ लानी होगी। सरकारी सेवा में कार्यरत युवाओं को एनओसी भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।
