सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News Document verification for Group B-C posts in AIIMS Bilaspur from 16th

Himachal News: एम्स बिलासपुर में ग्रुप बी-सी पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 16 से

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

एम्स बिलासपुर में ग्रुप बी और सी श्रेणी के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 और 17 मार्च को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News Document verification for Group B-C posts in AIIMS Bilaspur from 16th
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में ग्रुप बी और सी श्रेणी के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 और 17 मार्च को किया जाएगा। सत्यापन एडमिन ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर स्थित परीक्षा हॉल में किया जाएगा। 

Trending Videos


अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी, ताकि पात्रता की पूरी जांच की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन 16 मार्च को टेक्नोलॉजिस्ट (ऑपरेशन थिएटर), फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर और हॉस्पिटल अटेंडेंट पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 17 को मोर्चरी अटेंडेंट, जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, लैब अटेंडेंट और हॉस्टल वार्डन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 

सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली की ओर से जारी प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर, जन्मतिथि प्रमाण के रूप में 10वीं का प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट, डिग्री या डिप्लोमा के सभी वर्षों की मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को वैध जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। जिन पदों के लिए अनुभव आवश्यक है, वहां अनुभव प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रहेगा। सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को अपने विभाग से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।

अगले दिन भी चल सकती है प्रक्रिया
संस्थान ने यह भी बताया है कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया अपेक्षा से अधिक समय ले सकती है और आवश्यकता पड़ने पर अगले दिन तक भी जारी रह सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को उसी अनुसार अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था के साथ आने की सलाह दी गई है। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने खर्च पर ही संस्थान पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed