सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mandi scored 313 runs in the first innings on the first day.

Bilaspur News: पहले दिन पहली पारी में मंडी ने बनाए 313 रन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mandi scored 313 runs in the first innings on the first day.
लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रहे मुकाबले में अपील करते खिलाड़ी। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
चिराग शर्मा ने खेली नाबाद 88 रन की पारी
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लुहणू क्रिकेट मैदान में गुरुवार को मंडी और हमीरपुर के बीच मैच शुरू हुआ। पहले दिन मंडी ने पहली पारी में 313 रन बनाए।

टॉस जीतकर हमीरपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरे मंडी टीम की शुरुआत खराब रही और कप्तान अर्जुन बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद छोटी-छोटी साझेदारियां होती रहीं। मंडी की ओर से चिराग शर्मा ने नाबाद 88 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत मंडी का स्कोर 300 के पार पहुंचा। इसके अलावा गंगा सिंह ने 75, कपिल देव ने 43 और निखिल ठाकुर ने 15 रन का योगदान दिया। इस तरह मंडी की पहली पारी 313 रन खत्म हुई। दिन का खेल खत्म होने तक हमीरपुर ने बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए हैं। शुभम और वास्तव नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed