{"_id":"69b2bc68a804c3ecef0c4f88","slug":"saikali-beat-kothipura-by-nine-wickets-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-155778-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सैकली ने कोठीपुरा को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सैकली ने कोठीपुरा को नौ विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विनी और रवि शर्मा ने लिए तीन-तीन विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत मैथी के गांव सैकली में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में सैकली ने कोठीपुरा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। सैकली ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।
कोठीपुरा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सैकली के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। कोठीपुरा की ओर से शुभम ने सर्वाधिक 25 रन का योगदान दिया। इसके अलावा होशियार ने 11 रन का योगदान दिया। कोठीपुरा के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। निर्धारित 12 ओवर में कोठीपुरा की टीम 60 रन पर ऑलआउट हो गई। सैकली की ओर से अश्विनी और रवि शर्मा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैकली की टीम ने चार ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सैकली की ओर से अनुज राणा ने 11 गेंद में 31 रन बनाए। इसके अलावा कमल ने 16 और अनिल ने 14 रन का योगदान दिया।
Trending Videos