{"_id":"69b2be5d3d2a573a750540b1","slug":"accounts-presented-at-the-annual-meeting-of-bhedaghat-chhat-cooperative-society-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155784-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भेड़ाघाट छत सहकारी सभा के वार्षिक अधिवेशन में रखा लेखा जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भेड़ाघाट छत सहकारी सभा के वार्षिक अधिवेशन में रखा लेखा जोखा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
संडयार पंचायत में आयोजित छत सहकारी सभा के अधिवेशन में मौजूद सदस्य। स्रोत: सभा
विज्ञापन
सभा की कुल जमा राशि 35.97 करोड़, ऋण 14.49 करोड़ रुपये, लाभ वितरण, ऋण सीमा पर चर्चा
वर्ष में 8.55 लाख रुपये का शुद्ध लाभ, कार्यशील पूंजी 44.08 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। छत ग्राम सेवा सहकारी सभा समिति भेड़ाघाट का वार्षिक साधारण अधिवेशन ग्राम पंचायत संडयार के प्रांगण में सभा प्रधान सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ, अधिवेशन में सभा के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनेक सदस्यों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सभा के सचिव हरिपाल शर्मा ने बैठक में वर्ष 2024-25 का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कमीशन तथा शुद्ध लाभ के वितरण कीजानकारी देते हुए बताया कि वर्ष के दौरान सभा को 8 लाख 55 हजार 850 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त नए सदस्यों की सदस्यता, मृत सदस्यों के नामों के निष्कासन तथा विभिन्न खर्चों की स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में समिति के भवनों पर किए गए निर्माण कार्य, मरम्मत और खरीद की स्वीकृति के साथ नकद राशि रखने की सीमा और अधिकतम ऋण सीमा निर्धारण जैसे मुद्दों पर भी विचार किया गया। साथ ही हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शेयर पूंजी में निवेश से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। सचिव हरिपाल शर्मा ने बताया कि सभा सदस्यों का कुल भागदान 41 लाख 1 हजार 119 रुपये है, जबकि सभा के पास कुल जमा राशि 35 करोड़ 97 लाख 85 हजार 289 रुपये है। सभा की कुल ऋण राशि 14 करोड़ 49 लाख 40 हजार 343 रुपये है और कोष 3 करोड़ 63 लाख 6 हजार 263 रुपये है। उन्होंने बताया कि सभा के पास अपने भवन व अन्य संपत्तियों के रूप में 71 लाख 71 हजार 561 रुपये की राशि है। सभा का बैंक में 21 करोड़ 13 लाख 76 हजार 229 रुपये जमा है, जबकि कार्यशील पूंजी 44 करोड़ 8 लाख 6 हजार 775 रुपये है। इस अवसर पर प्रधान सुरेश ठाकुर, खेम पाल, श्याम सिंह ठाकुर, बलजीत सिंह, परमजीत सिंह, विजय कुमार, अमर सिंह, सुरम सिंह, सुरेंद्र, राम प्रकाश, रतन चंद, विशनदास, पूर्व प्रधान सहकारी सभा छत जगदीश कुमार, दिलीप सिंह, हरिंदर सिंह, सुकुमार, अमी चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos