{"_id":"69bff036fbb8f194d208b144","slug":"himbala-became-prerna-in-nalwadi-fair-khushi-got-second-place-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156508-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में हिमबाला बनी प्रेरणा, खुशी दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में हिमबाला बनी प्रेरणा, खुशी दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाती महिला पहलवान। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में हिमबाला बनी प्रेरणा, खुशी दूसरे स्थान पर -तीसरे दिन सैंकड़ों पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान हिमबाला वर्ग में कुल 30 कुश्ती मुकाबले हुए, जिनमें पहलवानों ने दमखम और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। हिमबाला में प्रेरणा ने पहला, खुशी दूसरे और अनीता तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह हिम कुमार वर्ग में लगभग 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि सामान्य कुश्ती वर्ग में करीब 150 पहलवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तीसरे दिन के मुकाबलों में दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन किया। खेल आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी फाइनल मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। सोमवार को विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
Trending Videos