{"_id":"6a0db63bc4015a399c0dda60","slug":"kirtan-and-bhandara-held-at-bajia-nahar-singh-thai-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160207-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बजिया नाहर सिंह ठाई मंदिर में हुआ कीर्तन और भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बजिया नाहर सिंह ठाई मंदिर में हुआ कीर्तन और भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 20 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
बजिया नाहर सिंह ठाई मंदिर में विशाल धार्मिक कीर्तन में शामिल होते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देर रात तक श्रद्धा, भक्ति और जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत मोरसिंघी के गांव मसधाण स्थित प्रसिद्ध बजिया नाहर सिंह ठाई मंदिर में विशाल धार्मिक कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर रात तक मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और जयकारों से गूंजता रहा।
कीर्तन में डिहर की प्रसिद्ध भजन गायिका मीरा देवी एंड पार्टी ने अपनी मधुर आवाज और पहाड़ी और हिंदी भेंटों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद एक से बढ़कर एक धार्मिक भेंटों की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। मीरा देवी ने बाजियां नाहर सिंह, तू ई ओ कान्हा ओ काला मेरा कृष्णा, तेरे सोहणे मंदिर नी माए, दर्शन दे मेरा मन तरसा, ओ मेले जाणा कालका दे, श्यामा तू अपना ना बनाया, भोलेनाथ दी बारात चली, और ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सहित कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। माता तारा रानी की भेंटों ने भी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन संध्या के दौरान मंदिरा जाणा मां ने आप बुला लेया जैसी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक नाचते और जयकारे लगाते रहे। समिति के प्रधान पंडित प्रेम सागर और उपप्रधान हर्षुल शर्मा ने बताया कि बजिया नाहर सिंह ठाई मंदिर में हर वर्ष विशाल भंडारे और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं, युवा मौजूद रहे। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं को विशाल भंडारे का प्रसाद वितरित
Trending Videos