सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Navita and Mahima received special honour at Panjagain School

Bilaspur News: पंजगाईं स्कूल में नविता और महिमा को मिला विशेष सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Navita and Mahima received special honour at Panjagain School
पंजगाईं स्कूल में छात्राओं को सम्मानित करने के बाद सामूहिक चित्र में स्कूल प्रबंधन और अन्य। स्क
विज्ञापन
मानव अधिकार संरक्षण संस्था ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
Trending Videos

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित
अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी हुई सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाईं में मानव अधिकार संरक्षण संस्था बिलासपुर की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मार्च 2026 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा नविता शर्मा ने प्रदेश मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया, जबकि महिमा गौतम ने ग्यारहवां स्थान हासिल कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
संस्था की ओर से दोनों छात्राओं को स्मृतिचिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर बच्चों की सफलता में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में संस्था के महासचिव जयकृष्ण शर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को घर में अच्छा वातावरण और सही मार्गदर्शन मिलने से ही वे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल चड्डा ने संस्था के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मुख्य सलाहकार बाबू राम गौतम, ब्रह्मानन्द शर्मा, साखी राम गौतम, अमर नाथ ठाकुर, चमन लाल, राजीव कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed