सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shivam emerged as the winner in the Tangar village wrestling match, while Ajay was the runner-up.

Bilaspur News: टंगार गांव के दंगल में शिवम बने विजेता, अजय उपविजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shivam emerged as the winner in the Tangar village wrestling match, while Ajay was the runner-up.
टंगार में आयोजित दंगल के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बिलासपुर। सोलग-जुरासी पंचायत के तहत गांव टंगार में लखदाता पीर कमेटी की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के कई नामी पहलवानों ने भाग लेकर दमखम और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
रोमांचक मुकाबलों में शिवम बरठीं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि अजय घागस उपविजेता रहे। मुख्यातिथि राजेश कुमार ने विजेता शिवम बरठीं को गुर्ज के साथ 9,100 रुपये और उपविजेता अजय घागस को 8,100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त एएसआई चंपत राय ने किया। दंगल के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने आयोजन समिति की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed