{"_id":"69c2e382842462b28d038a05","slug":"masterclass-for-a-secure-future-for-girls-teachers-in-nalagarh-learn-the-tricks-to-empower-girl-students-bilaspur-news-c-176-1-ssml1044-165735-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के सुरक्षित भविष्य की मास्टर क्लास : नालागढ़ में शिक्षकों ने सीखे छात्राओं को सशक्त बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के सुरक्षित भविष्य की मास्टर क्लास : नालागढ़ में शिक्षकों ने सीखे छात्राओं को सशक्त बनाने के गुर
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शिक्षक उन्मूखीकरण कार्यशाला में भाग लेते हुए स्कूली छ
- फोटो : 1
Link Copied
विज्ञापन
नालागढ़ स्कूल में शिक्षकों को दी ट्रेनिंग में छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता पर विशेष फोकस
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ में सखी पहल सिक्योर हर फ्यूचर परियोजना के तहत एक दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर शिक्षकों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार द्वारा परियोजना की रूपरेखा प्रस्तुत करने से हुई। इसके बाद मैनेजर धनंजय राउत ने सखी पहल के उद्देश्यों और अपेक्षाओं पर विस्तार से जानकारी दी। यह परियोजना जिले के 50 सरकारी विद्यालयों में संचालित की जा रही है। कार्यशाला में सखी क्लब के गठन और संचालन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने और मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अंजलि गोयल ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों के साथ-साथ मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और संक्रमण से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में तीन वर्षीय योजना, छात्रवृत्ति वितरण, एमएचएम कॉर्नर, शौचालय सुधार, सेनेटरी पैड बैंक और मेंस्ट्रुअल वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम जैसी उपलब्धियों की भी जानकारी साझा की गई। अंत में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता पर दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।