सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   National Under-19 Girls Handball Competition begins in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में शुरू हुई राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
National Under-19 Girls Handball Competition begins in Ghumarwin
घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्चपास्ट की सलामी लेत
विज्ञापन
लोकल पेज के लिए
Trending Videos


30 टीम, 500 खिलाड़ी, पांच दिन होगी चैंपियनशिप की लड़ाई
पहली बार घुमारवीं में आयोजित हो रहा राष्ट्रीय टूर्नामेंट

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में रविवार को 69 वीं राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ होते ही हिमाचल प्रदेश का छोटा सा शहर घुमारवीं देशभर की उभरती खेल प्रतिभाओं के स्वागत का साक्षी बन गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन के साथ ही घुमारवीं ने राष्ट्रीय खेल फलक पर अपनी एक अलग और सशक्त पहचान भी स्थापित की। इस प्रतियोगिता के भव्य आगाज़ ने न केवल खेल प्रेमियों में नया उत्साह भरा, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरव और उपलब्धि की अनुभूति कराई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला घुमारवीं में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं विभिन्न शैक्षणिक बोर्डों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें करीब 500 बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उद्घाटन समारोह राष्ट्रीय प्रतियोगिता की गरिमा के अनुरूप अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। मुख्यातिथि के सम्मान में सभी प्रतिभागी टीमों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकता और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। मार्च पास्ट के दौरान प्रत्येक राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं, खेल उपलब्धियों और वहां की महान खेल हस्तियों का संक्षिप्त परिचय भी दिया गया। मुख्यातिथि द्वारा विधिवत रूप से प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई। इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय खेल आयोजनों से विशेष रूप से बालिकाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, संघर्ष और सफलता की राह भी दिखाते हैं। आज बेटियां खेल के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश में तीसरा और घुमारवीं में पहला राष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन है। साथ ही घुमारवीं में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी आधारशिला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित विद्या भारती, डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, सीआईएससीई तथा नवोदय विद्यालय समिति की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव जगदीश नेगी, उपायुक्त राहुल कुमार, एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवन, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला घुमारवीं के प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के ऑफिशियल स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्चपास्ट की सलामी लेत

घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्चपास्ट की सलामी लेत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed