सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   naverater in naina devi temple

Bilaspur News: छठे नवरात्र पर नयना देवी मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
naverater in naina devi temple
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
भजन संध्या में रोशन प्रिंस ने किया माता की महिमा का गुणगान
Trending Videos

प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में छठे नवरात्र पर मंगलवार को करीब 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
छठे नवरात्र पर माता के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की गई। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। पूरा दिन मंदिर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही दर्शन करने के लिए भेजा जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जलपान और लंगर की व्यवस्था की गई है। वहीं पांचवें नवरात्र पर मंदिर न्यास को 12,06,541 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में चल रही भजन संध्या में पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने माता की महिमा का गुणगान किया और भक्तों को खूब नचाया। देर रात तक भजन संध्या चलती रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर मंदिर न्यास अध्यक्ष धर्मपाल सहित मंदिर न्यास के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed