सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pinjore-Nalagarh four-lane: Tender date postponed for the 15th time, work pending for seven months

पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन : 15वीं बार टली टेंडर की तारीख, सात माह से लटका काम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pinjore-Nalagarh four-lane: Tender date postponed for the 15th time, work pending for seven months
पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन  की दयनीय हालत- संवाद।
विज्ञापन
टेंडर न होने से फोरलेन की लागत भी कई गुना तक बढ़ी, लोग परेशान
Trending Videos

अब एक माह के बाद रखी टेंडर खोलने के लिए नई तारीख
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी को जोड़ने वाले पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन निर्माण का काम अधर में लटका हुआ है। फोरलेन के बचे हुए काम के लिए नई कंपनी को ठेका देने के टेंडर की तारीख 15वीं बार आगे बढ़ा दी गई है। सात माह बीत जाने के बाद भी टेंडर न खुलने से स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और उद्योगपतियों में गहरा रोष है। अब टेंडर खोलने की तिथि को एक महीने और आगे खिसका दिया गया है। बता दें कि चार साल पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस फोरलेन का काम गुजरात की पटेल कंपनी को 469 रुपये करोड़ में दिया था। कंपनी को काम पूरा करने के लिए 30 महीने और फिर एक साल का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन वह केवल 42 फीसदी काम ही पूरा कर पाई। आखिरकार 6 जून को कंपनी ने काम छोड़ दिया, जिसके बाद से मार्ग की हालत खस्ता है। पटेल कंपनी के काम छोड़ने के बाद 11 सितंबर को 557 रुपये करोड़ की लागत से नए सिरे से टेंडर लगाए गए थे। इसके बाद तारीखों के टलने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहली बार टेंडर 31 अक्तूबर 2025 को टेंडर खुलने थे,लेकिन इस दिन भी इसे आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद 14, 17, 24 और 27 नवंबर व 12, 19 और 28 दिसंबर को भी टेंडर नहीं खुले। जनवरी में 12 व 29, फरवरी में 12, 20 व 28 को फिर तारीख टल गई। मार्च में 12, 19 और अब 25 मार्च को टेंडर खुलने थे, लेकिन इसे फिर एक महीने के लिए टाल दिया गया है।

खस्ताहाल मार्ग से उद्योग और जनता परेशान
बरसात में इस व्यस्ततम मार्ग की हालत इतनी बदतर हो गई थी कि उद्योगों का माल ले जाने वाले ट्रकों को वाया नालागढ़-रूपनगर होकर पंचकूला जाना पड़ा, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हुई। लोगों का आरोप है कि केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
25 मार्च को टेंडर खुलने थे, लेकिन कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण टेंडर प्रक्रिया की तिथि को एक माह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
- असलम खान, प्रोजेक्ट प्रभारी,एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed