{"_id":"69c04227987f31739c00380a","slug":"punjabi-singer-shivjot-will-rock-the-district-level-maa-mansa-devi-fair-bilaspur-news-c-176-1-ssml1042-165585-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले में पंजाबी सिंगर शिवजोत मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले में पंजाबी सिंगर शिवजोत मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
मां मनसा देवी मेले को लेकर सजा धर्मपुर बाजार व मंदिर परिसर। संवाद
विज्ञापन
कल मां भगवती के जागरण से शुरू होगा धर्मपुर में तीन दिवसीय मेला
25 मार्च को नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी पहाड़ी गाने बड़ियों पर लगाएंगे तड़का
स्कूल मैदान में आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेलवे स्टेशन मैदान पर होगा जागरण
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले में अंतिम सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार पंजाबी गायक शिवजोत अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे। 26 मार्च को स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गानों से धमाल मचाएंगे। इसके अलावा मेले में पहाड़ी गायक समेत स्थानीय कलाकारों को भी मंच पर मौका दिया जाएगा। मां मनसा देवी मेला 24 मार्च को मां भगवती के जागरण के साथ शुरू होगा। जागरण में मशहूर भजन गायक माहौल को भक्तिमय करेंगे। मां का जागरण रेलवे स्टेशन मैदान में आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी करेंगे, जबकि उपायुक्त मनमोहन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। मां की सांची जोत ज्वाला जी से लाई जाएगी। शाम करीब 4:00 बजे लोग मां की जोत का स्वागत सुबाथू चौक पर करेंगे। इसके बाद मां मनसा देवी मंदिर में जोत को रखा जाएगा। इसके बाद जागरण स्थल पर जोल को लाया जाएगा। 25 मार्च को सुबह आरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा। इसी दिन दोपहर को स्कूल मैदान में सांस्कृति संध्याओं की शुरुआत होगी। दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, शाम 6:00 से 8:00 बजे तक गायक कुमार साहिल गायकी का जलवा बिखेरेंगे। वहीं रात 8:00 से 10:00 बजे तक हिमाचली कलाकार नाटी किंग कुलदीप शर्मा पहाड़ी गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान वे पहाड़ी गाने से बड़ियों को तुड़का लगाएंगे। वहीं, मेले के अंतिम दिन भी दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। शाम 6:00 से 8:00 बजे तक पहाड़ी गायक विक्की चौहान जलवा बिखेरेंगे। 8:00 से रात 10:00 बजे तक पंजाबी सिंगर शिवजोत पंजाबी गानों से लोगों को नचाएंगे।
बैठक मेले के आयोजन को दिया अंतिम रूप
मां मनसा देवी मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां प्रशासन की ओर से की जा रही है। मेले को भव्य और बेहतर करने के लिए बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने की। तहसीलदार कसौली जगतपाल विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया।
25 को होगी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
25 मार्च को फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी। इसमें तीन से छह वर्ष के बच्चे प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता धर्मपुर बाजार में आयोजित होगी। इसके अलावा धर्मपुर बाजार में सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी। इसका शुभारंभ विधायक कसौली करेंगे।
26 को होगा दंगल
26 मार्च को मेले के अंतिम दिन मां मनसा की कढ़ाई होगी। साथ ही उपायुक्त सुबह 11:00 बजे होने वाली विशेष पूजा में शिरकत करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मेला कमेटी की ओर शोभा यात्रा धर्मपुर चौक बाजार से मनसा देवी मंदिर तक निकाली जाएगी। इसके बाद 2:30 बजे विशाल दंगल भी आयोजित होगा। दंगल प्रतियोगिता पड़ाव में होगी।
Trending Videos