{"_id":"69be7a9ad8ea0750780ceeb3","slug":"ravi-pal-became-the-president-of-alumni-development-association-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-156399-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रवि पाल बने पूर्व छात्र विकास संघ घुमारवीं के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रवि पाल बने पूर्व छात्र विकास संघ घुमारवीं के अध्यक्ष
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में आयोजित पूर्व छात्र विकास संघ के अधिवेशन में उपस्थित प्राचार्य व अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
डॉ. अरुण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक को बनाया उपाध्यक्ष
अधिवेशन में सर्वसम्मति से किया नई कार्यकारिणी का गठन
घुमारवीं कॉलेज में पूर्व छात्र विकास संघ का अधिवेशन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में पूर्व छात्र विकास संघ का अधिवेशन हुआ, जिसमें प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने अध्यक्षता की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर महाविद्यालय के विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से पूर्व छात्र विकास संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रवि पाल ठाकुर को अध्यक्ष, डॉ. अरुण शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक कुमार को उपाध्यक्ष, प्रो. रीना शर्मा को महासचिव, डॉ. चंचल शर्मा को सचिव और वरुण को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्राचार्य ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं और उनके अनुभव व सहयोग से संस्थान को नई दिशा मिलती है। उन्होंने संघ की भूमिका को महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं व आशा व्यक्त की कि नई टीम महाविद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान देगी। इस अवसर पर पूर्व छात्र विकास समिति की संयोजक प्रो. रीना शर्मा ने संघ की संरचना, उद्देश्यों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ के माध्यम से पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच समन्वय स्थापित कर शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों को सुदृढ़ किया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos