{"_id":"6a53e0215ea0d711a909b5c4","slug":"risk-of-accidents-increases-due-to-waterlogging-on-auhar-samoh-road-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163538-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: औहर-समोह सड़क पर जलभराव से बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: औहर-समोह सड़क पर जलभराव से बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन
औहर-समोह सड़क तालाब में तब्दील। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढों और पानी से भरी नाली बनी परेशानी, ग्रामीणों ने विभाग से जल्द समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के गेहड़वीं क्षेत्र में औहर-समोह सड़क मार्ग पर बारिश के बाद हुए जलभराव ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर बने बड़े गड्ढे में पानी भर जाने से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से पानी की निकासी का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर अब भी पानी जमा है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे बनी गहरी खुली नाली भी पूरी तरह पानी से भर गई है। जलभराव के कारण नाली दिखाई नहीं दे रही, जिससे किसी भी समय वाहन चालक या राहगीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। लोगों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे छोटे बच्चों को अकेले स्कूल या औहर की ओर न भेजें और इस मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण जरूरी कार्यों के लिए इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ गंभीर खतरा भी बन गई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द पानी की समुचित निकासी कराने और सड़क व नाली की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कोट
बुधवार को अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया गया था और नाली की सफाई कर पानी निकालने का प्रयास किया गया। अभी कुछ स्थानों पर पानी खड़ा है, जिसका जल्द स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रणवीर, कनिष्ठ अभियंता,लोक निर्माण विभाग