फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior Men's and Women's Kho-Kho Competition to be held in the district in August.

Bilaspur News: जिले में अगस्त में होगी सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो प्रतियोगिता

Mon, 13 Jul 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Senior Men's and Women's Kho-Kho Competition to be held in the district in August.
जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक में उपस्थित सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक जुखाला में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर ने की। बैठक में वर्ष 2026-27 के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन और तिथियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला में सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो प्रतियोगिता अगस्त में करवा दी जाएगी। इसके सफल आयोजन के लिए सदर खंड से मनोज, रमेश कुमार, स्वारघाट खंड से मनीष ठाकुर, मदन लाल ठाकुर, झंडूता से संध्या और घुमारवीं खंड से रंजना शर्मा को खंड प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ की तरफ से पहली बार जिला स्तर पर आयोजित होने वाली अस्मिता खो-खो महिला लीग का आयोजन सितंबर में करवाने का निर्णय भी लिया गया। इसमें जिला की कुल छह महिला टीमें भाग लेंगी। वहीं, जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया कि जिला खो-खो एसोसिएशन इस बार बिलासपुर में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की नवंबर में मेजबानी करने के लिए बिल्कुल तैयार है। वह प्रदेश खो-खो संघ से इसके लिए आग्रह करेंगे। पिछले वर्ष बिलासपुर ने जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न की थी। इसके अलावा एसोसिएशन की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने हेतु सदस्यों से स्वैच्छिक तौर पर अंशदान देने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में जिला महासचिव चुनी लाल ठाकुर, राज्य प्रेस सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, सतपाल ठाकुर, राम पाल धीमान, मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, मनोज ठाकुर, रमेश कुमार, रविंद्र सिंह, मुकेश कटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed