फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Swabhiman Party announces nationwide public awareness campaign; emphasis on organizational expansion in Himachal.

Bilaspur News: स्वाभिमान पार्टी का देशव्यापी जनजागरण अभियान का एलान, हिमाचल में संगठन विस्तार पर जोर

Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Swabhiman Party announces nationwide public awareness campaign; emphasis on organizational expansion in Himachal.
पंजगाईं में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तैयार
विज्ञापन

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। स्वाभिमान पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था सहित जनहित के मुद्दों पर देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाने का एलान किया है। पंजगाईं स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर आश्रम में पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में छह राज्यों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर व्यापक मंथन किया गया। पार्टी के संरक्षक स्वामी राम मोहनदास महाराज के सान्निध्य में यह बैठक आयोजित हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्वाभिमान पार्टी देश में वैकल्पिक राजनीतिक सोच को मजबूत कर रही है। बैठक में हिमाचल प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनी। निर्णय लिया गया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले, विधानसभा क्षेत्र, विकास खंड और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार होगा। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। स्वराज सिंह राणा, डॉ. मदन सिंह राणा, जोगिंद्र राणा और बृजलाल शर्मा के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशलेंद्र नारायण ने कहा कि देश गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। कौशलेंद्र नारायण ने कहा कि इन मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होना आवश्यक है। उन्होंने बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता भरत तिवारी की हत्या और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर भी चर्चा की। पार्टी ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

कौशलेंद्र नारायण ने बताया कि स्वाभिमान पार्टी देशभर के सभी जिलों में जनजागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं पर संवाद होगा। पार्टी लोकतांत्रिक और सांविधानिक तरीके से अपनी नीतियों को जनता तक पहुंचाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार त्रिपाठी, हरिनारायण स्वामी, नरेंद्र शर्मा, रणधीर कुठरियार, अभिषेक कुमार, भोला प्रसाद, रणधीर कुमार, डॉ. मदन सिंह राणा, जोगिंदर राणा, अविनाश शर्मा, स्वराज सिंह राणा, डॉक्टर अनिल ठाकुर और बृजलाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed