{"_id":"699b020a6d4ae42ebf056067","slug":"sant-nirankari-mission-launched-clean-water-clean-mind-campaign-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154517-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में संत निरंकारी मिशन ने चलाया,स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में संत निरंकारी मिशन ने चलाया,स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में संत निरंकारी मिशन ने चलाया,स्वच्छ जल,स्वच्छ मन अभियान। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
साध संगत और सेवा दल ने निकाली रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
जल स्रोतों और सीर खड्ड किनारे सफाई कर इकट्ठा किया कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। अमृत महोत्सव के अवसर पर संत निरंकारी ब्रांच घुमारवीं ने समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस दौरान बड्डू स्थित निरंकारी भवन से घुमारवीं शहर होते हुए सीर खड्ड तक रैली निकाली गई, जिसमें साध संगत और सेवा दल के सदस्यों ने स्वच्छ जल-स्वच्छ मन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
हमीरपुर जोन-4 के जोनल इंचार्ज महात्मा गोवर्धन दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सतगुरु माता सुदीक्षा जी के आशीर्वचन याद दिलाते हुए कहा कि सच्ची भक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं होती, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने से पूर्ण होती है। उन्होंने उपस्थित सेवा दल और साध संगत को मानवता की सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। अभियान में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और सेवा दल के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर जल स्रोतों, बावड़ियों और सीर खड्ड के आसपास फैली प्लास्टिक, कूड़ा-करकट और अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाया। कई स्थानों पर गाद और अवरोध हटाकर पानी के प्राकृतिक प्रवाह को सुचारू किया गया। महात्मा गोवर्धन दास ने कहा कि जल ही जीवन है और जल स्रोतों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। जब मनुष्य का मन स्वच्छ होता है, तभी वह समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझता है। इसलिए यह अभियान केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है। लोगों ने इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया। साध संगत ने संकल्प लिया कि वे समय-समय पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
Trending Videos