{"_id":"6a79ab5b47c06cdc660e3528","slug":"the-thrill-of-cricket-will-begin-at-the-patbungalow-ground-on-october-bilaspur-news-c-178-1-ssml1034-166885-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बुशहर प्रीमियर लीग की विजेता को मिलेगी 6 लाख की इनामी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बुशहर प्रीमियर लीग की विजेता को मिलेगी 6 लाख की इनामी राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. पाटबंगला मैदान में 1 अक्तूबर से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच
. बुशहर स्वास्तिक चैरिटेबल सोसायटी करवाएगी आईपीएल की तर्ज पर फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता
. फ्रेंचाइजी के माध्यम से होगी खिलाड़ियों की नीलामी, वाइट लेदर बाल से होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में आईपीएल की तर्ज पर 1 अक्तूबर से बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) का रोमांच शुरू होगा। बीपीएल की विजेता टीम को 6 लाख इनामी राशि और ट्रॉफी मिलेगी। बुशहर स्वास्तिक चैरिटेबल सोसायटी रामपुर की ओर से वाइट लेदर बाल फॉर्मेट पर क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी। फ्रेंचाइजी के माध्यम से खिलाड़ियों की नीलामी होगी। सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि बीपीएल के आयोजन के लिए तैयारियों शुरू हो चुकी है। हाल ही में शिमला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीपीएल का पोस्टर लॉन्च किया गया। इसके बाद क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि निर्धारित की गई। 1 से 15 अक्तूबर तक रामपुर के पाटबंगला मैदान में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी को 21 हजार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर और क्षेत्ररक्षक को 10 हजार राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएल प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है ताकि नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके।