{"_id":"6a799a6ca6edaf9cae08546c","slug":"video-bilaspur-farmers-workers-protest-us-agriculture-agreement-msp-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अमेरिका के साथ कृषि समझौते के विरोध में किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अमेरिका के साथ कृषि समझौते के विरोध में किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग
अमेरिका के साथ किए गए कृषि समझौते और चार श्रम संहिताओं के विरोध में सोमवार को बिलासपुर में किसानों और मजदूरों ने प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन सेंटर (एटक) के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने अमेरिका के साथ किए गए कृषि समझौते को रद्द करने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस समझौते का भारतीय कृषि और किसानों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
सीपीआई नेता प्रवेश चंदेल ने कहा कि केंद्रीय किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर देशभर में किसान संगठन और केंद्रीय ट्रेड यूनियनें इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को एमएसपी लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसे लागू करने के बजाय विदेशी किसानों, विशेष रूप से अमेरिकी किसानों के लिए भारतीय बाजार खोलने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान सभा की ओर से कृषि समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की जा रही है। यदि केंद्र सरकार अपने फैसले से पीछे नहीं हटती है तो आने वाले समय में देशभर में किसानों को लामबंद कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रवेश चंदेल ने कहा कि किसानों ने इससे पहले भी 13 महीने तक संघर्ष कर तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाया था। उन्होंने कहा कि इसी तरह कृषि समझौते को रद्द करवाने के लिए भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।