{"_id":"6a7991a0a62592a90b0f8a41","slug":"video-bilaspur-dharad-sani-fishermen-thanks-programme-cm-sukhu-august-12-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 12 अगस्त को धराड़ सानी में मछुआरा समुदाय का आभार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 12 अगस्त को धराड़ सानी में मछुआरा समुदाय का आभार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे शामिल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 12 अगस्त को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे के दौरान डमली पंचायत के धराड़ सानी में मछुआरा समुदाय की ओर से आभार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धराड़ सानी स्थित पहाड़ी हवेली में होने वाले कार्यक्रम में मछुआरा वर्ग मुख्यमंत्री का सम्मान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान मछुआरा समुदाय सरकार की ओर से उनकी रॉयल्टी में की गई कटौती के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताएगा। कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बताया कि मछुआरों से ली जाने वाली 15 प्रतिशत रॉयल्टी को घटाकर एक प्रतिशत करने के फैसले से समुदाय को राहत मिली है। इसी निर्णय के लिए मछुआरा वर्ग मुख्यमंत्री का धन्यवाद करेगा।
विवेक कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। मछली पकड़ने पर प्रतिबंध की अवधि के दौरान मछुआरा परिवारों को आर्थिक राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने पहली बार बजट में 3500 रुपये की मुआवजा राशि का प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंध की अवधि में मछली पकड़ने का काम प्रभावित होने से मछुआरा परिवारों की आय पर असर पड़ता है। ऐसे में सरकार की ओर से की गई यह व्यवस्था समुदाय और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है।
आभार कार्यक्रम के दौरान मछुआरा समुदाय के लोगों का पंजीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के मछुआरा परिवारों से 12 अगस्त को धराड़ सानी स्थित पहाड़ी हवेली पहुंचने का आग्रह किया गया है।
विवेक कुमार ने क्षेत्र के सभी मछुआरा परिवारों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।